Lakhimpur Khiri News: सामूहिक अनशन पर बैठे गोला के अधिवक्ता
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 16 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। राजस्व न्यायालयों में व्याप्त अव्यवस्थाओं और लंबित समस्याओं के विरोध में गुरुवार को अधिवक्ता सामूहिक अनशन पर बैठ गए। अनशन के दौरान एसडीएम ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामकुमार गौतम और महामंत्री के नाम वार्ता के लिए पत्र दिया। वहीं बार एसोसिएशन ने अधिवक्ताओं की सहमति से निर्णय लेते हुए 19 अक्टूबर को अपना पक्ष रखने की बात कही है। एसडीएम की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया कि अधिवक्ताओं द्वारा उठाए गए विभिन्न बिंदुओं पर उनके कक्ष में वार्ता की जा रही थी। इसी दौरान कुछ अधिवक्ताओं ने आक्रोश व्यक्त किया। इस संबंध में 15 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे विचार विमर्श के लिए उपस्थित होने का अनुरोध किया गया। उधर बार अध्यक्ष रामकुमार गौतम ने अधिवक्ताओं की आवश्यक बैठक बुलाकर उनकी सहमति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.