लखीमपुरखीरी, जुलाई 6 -- Lakhimpur Khiri News: सिकंद्राबाद। गोला तहसील क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में लगने वाली साप्ताहिक बाजार इन दिनों अव्यवस्थाओं का शिकार है। बाजार परिसर में गंदा पानी भरा होने से राहगीरों ग्राहकों और व्यापारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गांव में प्रत्येक सप्ताह बुधवार और शनिवार को बाजार लगती है जहां आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। बाजार स्थल पर जलभराव होने के कारण लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। इससे न केवल आवागमन प्रभावित हो रहा है बल्कि संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। व्यापारियों का कहना है कि पानी भरे होने से ग्राहक बाजार आने से कतरा रहे हैं जिससे उनके कारोबार पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि समस्या लंबे समय से ...