लखीमपुरखीरी, जुलाई 6 -- Lakhimpur Khiri News: भानपुर। भीरा पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सात फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश और क्षेत्राधिकारी गोला के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी अमित पाण्डेय के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तार आरोपितों में भीरा निवासी छोटे उर्फ खलील, सोहिल, गोविंदपुरवा निवासी सालिकराम, नोसर जोगी निवासी बिल्लू, पड़रिया तुला निवासी मटरू, मुकेश और ओमकार शामिल हैं। सभी आरोपित विभिन्न आपराधिक मामलों में न्यायालय से जारी वारंट के बावजूद लंबे समय से पेश नहीं हो रहे थे। पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर सभी वारंटियों को गिरफ्तार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...