Lakhimpur Khiri News: सात दिवसीय गन्ना किसान मेले में आई 869 शिकायतें
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 23 -- Lakhimpur Khiri News: चपरतला। मैगलगंज गन्ना विकास समिति में आयोजित सात दिवसीय गन्ना किसान मेले का समापन हो गया। मेले में किसानों की ओर से कुल 869 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिनमें से 539 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया है। वहीं 330 शिकायतें शेष हैं। जिनके निस्तारण की प्रक्रिया चल रही है। समिति की ओर से जल्द ही इन शिकायतों का निस्तारण किए जाने की बात कही गई है। समिति सचिव भगवत शरण दीक्षित ने बताया कि मेले में सर्वेक्षण, सट्टा, गन्ना पर्ची, आधार, बैंक खाता और गन्ना क्षेत्रफल समेत किसानों की विभिन्न समस्याओं का निस्तारण किया गया। उन्होंने किसानों से अपील की है कि नए सदस्य बनने व उपज बढ़ोतरी की रसीद कटवाने का कार्य 30 सितंबर तक अवश्य करा लें। यह भी पढ़ें- गन्ना समिति सदस्य बनने व उपज बढ़ोत्तरी की रसीद प्राप्त करने की अं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.