लखीमपुरखीरी, अगस्त 23 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। पढुआ थाना इलाके में ढखेरवा निघासन हाईवे पर सांड़ से हुई बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक सीएससी संचालक था और देर रात अपने केंद्र से घर जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। निघासन कोतवाली इलाके के गांव गुलरीपुरवा निवासी 32 वर्षीय कोमल मौर्य पुत्र दुर्योधन प्रसाद पढुआ इलाके के खरवहिया गांव में सीएससी संचालन करता था। बताया जाता है कि शनिवार देर रात कोमल सीएससी बंद कर बाइक से घर जा रहा था। ढखेरवा निघासन हाईवे पर टापरपुरवा गांव के पास अचानक से सामने सांड़ आ गया। सांड़ और बाइक में जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर लगने से कोमल गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोग घायल को इलाज के लिए सीएचसी लेकर गए। सीएचसी में डॉक्टरों ने कोमल को मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई युवक ...