लखीमपुरखीरी, अगस्त 23 -- Lakhimpur Khiri News: खमरिया/ईसानगर,संवाददाता। ईसानगर थाना क्षेत्र में मूड़ी-बैचरी के पास चकरोड के किनारे एक सांड़ मृत अवस्था में मिलने से आसपास के गांवों में आक्रोश फैल गया। मृत सांड की पीठ और पैरों पर चोट के निशान पाए गए। जख्म धारदार हथियार के प्रतीत हुए। जिसके बाद ग्रामीणों ने मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची ईसानगर पुलिस ने मृत सांड़ का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद सांड़ को दफना दिया गया। बैचरी गांव निवासी सुरेंद्र कुमार की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने पड़ोसी खेत मालिक जाकिर पुत्र रफीक निवासी जेठरा व अन्य के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- मृत गौवंश को ट्रैक्टर से घसीटने का वीडियो वायरल एसओ ब्रजेश सिंह ने बताय...