Lakhimpur Khiri News: सांप के काटने से मासूम की मौत
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 18 -- Lakhimpur Khiri News: ढखेरवा। पढुआ थाना क्षेत्र के बैरिया गांव में सांप के काटने से एक मासूम की मौत हो गई। बच्ची के शव का पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। बैरिया निवासी वजहुल की छह वर्षीय पुत्री अफसाना शनिवार शाम घर के आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान सांप ने उसे काट लिया। सांप के काटने के बाद बच्ची की हालत बिगड़ गई। घर वाले बच्ची को लेकर रमियाबेहड़ सीएचसी ले गए, जहां से बच्ची को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान अफसाना की मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.