Lakhimpur Khiri News: सांप काटने से वृद्ध की मौत
लखीमपुरखीरी, अगस्त 23 -- Lakhimpur Khiri News: ढखेरवा, संवाददाता। पशुओं के लिए चारा लेने गए एक 70 वर्षीय वृद्ध को जहरीले सांप ने डस लिया। गंभीर हालत में परिजन इलाज के लिए सीएचसी ले गए थे जहां पर डॉक्टरों ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। पढुआ थाना इलाके के गांव बैरिया निवासी 70 वर्षीय रामचंद्र रोज की तरह रविवार को भी पशुओं का चारा लेने खेत गए थे। बताया जाता है कि खेत में चारा काटने के दौरान किसी जहरीले सांप ने डस लिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार करते हुए शव घर लेकर घर चले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.