Lakhimpur Khiri News: सांड को बाघ ने बनाया निवाला, दहशत
लखीमपुरखीरी, अगस्त 7 -- Lakhimpur Khiri News: महेशपुर, सवांददाता। मोहम्मदी (महेशपुर) रेंज के महेशपुर गांव मे आबादी से सटे गलियारे में बैठे सांड को बाघ ने निवाला बना डाला। घटना की सूचना मिलते ही गांव वाले और वन टीम मौके पर पहुंच गईं। वन टीम ने बाघ होने की पुष्टि करते हुए लोगो से सतर्क रहने की अपील की है। गांव मे बाघ की मौजूदगी से गांव वाले दहशत में है।यह घटना शुक्रवार की सुबह की है। महेशपुर गांव में बाघ मित्र नवनीत कुमार के घर से सटा गलियारा है। इसी गलियारे पर आबादी से पचास मीटर की दूरी पर एक सांड अक्सर बैठा रहता था। शुक्रवार की सबेरे बाघ ने गलियारे पर बैठे सांड को निवाला बना डाला और रामदीनपुर निवासी राकेश कोटेदार के गन्ने के खेत मे खींच ले गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रधान अमर सिंह, अवनीश कुमार, अजीजउल्ला, सुरेश चन्द्र, सरनाम सिंह, सन्दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.