Lakhimpur Khiri News: सांड़ से टकराई बाइक, युवक गंभीर घायल
लखीमपुरखीरी, नवम्बर 7 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। निघासन रोड पर अचानक सड़क पर आए सांड़ से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार निघासन थाना क्षेत्र के ग्राम दरेरी निवासी रवीन्द्र पुत्र अरविन्द बाइक से पलिया आ रहे थे। इसी दौरान निघासन रोड पर अचानक एक सांड़ सड़क पर आ गया। बाइक की सांड़ से जोरदार टक्कर हो गई, जिससे रवीन्द्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलिया पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.