Lakhimpur Khiri News: सवा महीने से ट्रेनें बंद होने से लोग परेशान
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 12 -- Lakhimpur Khiri News: तिकुनियां। मैलानी-नानपारा रेल प्रखंड पर चल रही दो जोड़ी ट्रेनें भीरा और पलिया के बीच शारदा नदी का पानी आने से एक सितंबर को बंद कर दी गई थीं। तबसे ये लगातार बंद चल रही हैं। इससे बहराइच, गोंडा, पलिया और मैलानी आदि जाने वाले मुसाफिरों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश कंछल ने बताया कि ट्रेनें बंद होने से दूसरे शहरों को जाने के इच्छुक नेपाली तथा अन्य क्षेत्रीय लोगों को काफी समय और पैसा बर्बाद करना पड़ रहा है। यहां के सुमित, गौरव, आनंद, सोनू और पंकज आदि व्यापारियों ने बताया कि तिकुनियां से बहराइच व गोंडा जाने के लिए कोई डग्गामार साधन भी नहीं हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.