लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 26 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। शहर के सर्वोदय नगर निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सर्वोदय नगर निवासी प्यारे लाल के 30 वर्षीय बेटे अनिल कुमार वर्मा की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए थे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना का कारण ज्ञात नहीं हो सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...