Lakhimpur Khiri News: सर्विस के लिये आई बाइक की सीट के नीचे निकला किंग कोबरा, मचा हड़कंप
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 30 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। पलिया नगर की मालगोदाम रोड पर शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब सर्विस के लिए आई एक बाइक की सीट के अंदर छिपा किंग कोबरा अचानक बाहर निकल आया। जहरीले सांप को देखते ही दुकान पर मौजूद मैकेनिक और अन्य लोग सकते में आ गए। गनीमत रही कि इस दौरान सांप ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, मालगोदाम रोड स्थित शत्रोहन मोटरसाइकिल रिपेयरिंग की दुकान पर एक बाइक सर्विस के लिए आई थी। मैकेनिक बाइक की मरम्मत और सर्विस का काम कर रहे थे। इसी दौरान जैसे ही बाइक की सीट खोली गई, उसके अंदर छिपा किंग कोबरा बाहर निकल आया। अचानक सामने आए जहरीले सांप को देखकर वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। घटना के बाद तत्काल वन विभाग को सूचना दी गई। बाइक की सीट के अंदर किंग कोबरा कैसे पहुंचा, इसे लेकर मौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.