लखीमपुरखीरी, अगस्त 18 -- Lakhimpur Khiri News: बेसिक हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन हुआ। इसमें दीपक मिश्रा को तीसरी बार अध्यक्ष बनाया गया। रविवार को द्विववार्षिक अधिवेशन एएनएम ट्रेंनिंग सेंटर सभागार में हुआ। इसमें पर्यवेक्षक मनोज कुमार सरोज, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी और चुनाव अधिकारी महंत सिंह की देखरेख में हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से तीसरी बार दीपक मिश्रा को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। मंत्री पद पर शिवम बरनवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष अजय वर्मा, कोषाध्यक्ष अक्षय पोरवाल, संप्रेक्षक संजय वर्मा को भी निर्विरोध चुना गया। सभी पदाधिकारियों के निर्विरोध निर्वाचित होने पर संगठन के समस्त सदस्यों में हर्ष व्याप्त है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...