लखीमपुरखीरी, जुलाई 5 -- Lakhimpur Khiri News: निघासन। कोतवाली क्षेत्र के बैलहा गांव निवासी शांति देवी (75) पत्नी परसराम को शनिवार को घर में काम करते समय सांप ने डस लिया। परिजन उन्हें तत्काल सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां प्राइमरी उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों के अनुसार, एंबुलेंस से लखीमपुर ले जाते समय रास्ते में ही वृद्धा ने दम तोड़ दिया। वृद्धा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: सर्पदंश से महिला की मौत यह भी पढ़ें- बड़गांव में सांप काटने से महिला की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...