Lakhimpur Khiri News: सर्प दंश के बाद इलाज से दो की बची जान
लखीमपुरखीरी, जुलाई 17 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। बरसात का मौसम शुरू होते ही क्षेत्र में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। शुक्रवार देर शाम करीब दो घंटे के भीतर अलग अलग थाना क्षेत्रों में दो लोगों को सांप ने डस लिया। दोनों को परिजनों ने तत्काल सीएचसी पहुंचाया जहां समय पर उपचार मिलने से उनकी जान बच गई।पहली घटना हैदराबाद थाना क्षेत्र के अहमदनगर गांव की है। यहां बलराम की नौ वर्षीय पुत्री आरोही घर के बाहर खड़ी थी तभी उसे सांप ने काट लिया। परिजन बिना देर किए उसे सीएचसी लाए जहां उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार होने पर घर भेज दिया गया। दूसरी घटना फरधान थाना क्षेत्र के कुटगांव की है। यहां 32 वर्षीय सुखविंदर कौर को सांप ने डस लिया। परिजन उन्हें भी तत्काल सीएचसी लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य होन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.