Lakhimpur Khiri News: सर्पदंश से युवती समेत दो की हालत बिगड़ी
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 3 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। क्षेत्र के अलग अलग थाना क्षेत्रों में युवक और युवती की सर्पदंश से हालत बिगड गई। दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। मैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम वृंदावन निवासी बलराम (32) की अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। वहीं हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम देवकली निवासी रामू की पुत्री मोहिनी (18) को भी सर्प में डस लिया। सर्पदंश के बाद उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.