Lakhimpur Khiri News: सर्पदंश से दस वर्षीय बच्चे की मौत
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 25 -- Lakhimpur Khiri News: मझगईं थाने के हक्कलपुर गांव के गुलशन कुमार का दस वर्षीय बेटा राजवीर बुधवार रात अपने बिस्तर पर सो रहा था। तभी तकिया के नीचे छिपे सांप ने उसके सिर में डस लिया। घरवालों को तब इसकी जानकारी नहीं हुई। बिस्तर पर दिखे सांप को उन्होंने भगा दिया। रात भर सोने के बाद सुबह राजवीर को गले में तेज दर्द व परेशानी महसूस हुई। घरवाले उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। डाक्टरों को जांच में सिर में सांप के डसने की बात पता चली। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.