लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 20 -- Lakhimpur Khiri News: महेवागंज। कोतवाली सदर के गांव निवासी युवती के साथ छेड़छाड़ और विरोध करने पर उसके भाई के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया। पीड़िता ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। कोतवाली सदर के गांव निवासी एक युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि सोमवार दोपहर वह अपने खेत से आ रही थी। तभी, हाजीपुरवा गांव निवासी समीर ने उसे रास्ते में रोक लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी समीर भाग गया। पीड़िता ने घर आकर आपबीती परिजनों को बताई। इसके बाद वह अपने भाई के साथ पुलिस से शिकायत करने पुलिस चौकी जा रही थी। आरोप है कि तभी दबंग समीर अपने एक दर्जन साथियों के साथ लाठी-डंडे लेकर आ गया। उसने पीड़िता व उसके भाई की जमकर पिटाई कर दी, जिससे पीड़िता का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंच...