Lakhimpur Khiri News: सरायन नदी में उतराते मिले मुर्गों के शव
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 9 -- Lakhimpur Khiri News: कस्ता। लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग पर कस्ता के पास सरायन नदी में सैकड़ों मरे हुए मुर्गे फेंक दिए गए हैं। नदी के बहाव में बहने के बावजूद काफी संख्या में मुर्गे पुल के पास किनारों पर अटक गए हैं और सड़ने लगे हैं। इसकी वजह से पूरे इलाके में तेज बदबू फैल गई है। राहगीरों और आसपास के ग्रामीणों का सांस लेना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि रात के अंधेरे में किसी पोल्ट्री फार्म संचालक या व्यापारी ने बीमारी से मरे इन मुर्गों को नदी में फेंका है। पानी में सड़ रहे इन शवों के कारण क्षेत्र में गंभीर संक्रामक बीमारियां और महामारी फैलने की आशंका बढ़ गई है। मुख्य सड़क होने के कारण यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को बदबू का सामना करना पड़ रहा है। इस गंभीर स्वास्थ्य मुद्दे को लेकर राहगीरो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.