Lakhimpur Khiri News: सरयू के किनारे पेड़ कटने का वीडियो वायरल
लखीमपुरखीरी, जुलाई 22 -- Lakhimpur Khiri News: बेलरायां वन रेंज क्षेत्र में सरयू नदी किनारे बड़ी संख्या में शीशम के पेड़ काटे जाने का मामला सामने आया है। मांझा पंचायत और भेडौंरा मसुरहा ग्राम पंचायत की सीमा पर कथित तौर पर शीशम के कई पेड़ काटे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद वन विभाग हरकत में आ गया है। मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में सैकड़ों की संख्या में कटे हुए शीशम के पेड़ों के ठूंठ और पेड दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि इतनी बड़ी संख्या में पेड़ों का कटान हुआ है तो इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। हालांकि हिन्दुस्तान इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता। वायरल वीडियो क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.