Lakhimpur Khiri News: सरकारी जमीन से हटा अवैध कब्जा, चला बुलडोजर
लखीमपुरखीरी, जुलाई 31 -- Lakhimpur Khiri News: शासकीय भूमि और सार्वजनिक संपत्तियों पर अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन का कड़ा रुख जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को ग्राम पलिया खुर्द में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। गांव के पूर्व प्रधान राम पाल मौर्य द्वारा खलिहान की सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करके बनवाए गए गोदाम को पूरी तरह से हटवा दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पलिया खुर्द में खलिहान की सुरक्षित जमीन पर पूर्व प्रधान ने अवैध निर्माण कर गोदाम खड़ा कर लिया था। इस मामले में विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद, गुरुवार की शाम करीब 4 बजे राजस्व विभाग और पलिया पुलिस की एक संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। प्रशासन की इस संयुक्त टीम ने कड़ा रुख अपनाते हुए अवैध रूप से बने गोदाम को बुलडोजर की मदद से ध्वस्त करा दिया और सरकारी जमीन को पूरी तर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.