लखीमपुरखीरी, नवम्बर 22 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने विकास कार्यों की समीक्षा की। सीएम डैशबोर्ड पर जिन विभागों की रैंक खराब थी उन विभागों के अफसरों को फटकार लगाते हुए सुधार की हिदायत दी। डीएम ने कहा कि अगर योजनाओं की प्रगति खराब हुई और रैंक प्रभावित हुई तो कार्रवाई की जाएगी। अभी से सभी योजनाओं की पड़ताल कर सुधार कर लें। समीक्षा बैठक में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में डीएम के निशाने पर वह विभाग रहे जिनकी योजनाओं की रैंक अक्तूबर महीने में खराब आई थी। डीएम ने योजना की जानकारी लेने के साथ ही प्रगति खराब क्यों हुई इसकी जानकारी ली। समीक्षा के दौरान बिजली बिल से संबंधित शिकायतों का समय से निस्तारण नहीं होने पर डीएम ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि...