Lakhimpur Khiri News: समिति पर यूरिया वितरण में अनियमितता के गंभीर आरोप
लखीमपुरखीरी, जुलाई 31 -- Lakhimpur Khiri News: खमरिया, संवाददाता। साधन सहकारी समिति सिंगावर में यूरिया खाद वितरण को लेकर एक बार फिर किसानों में भारी नाराजगी देखने को मिली है। कई किसानों ने अलग-अलग नोटरी शपथपत्र देकर उपजिलाधिकारी धौरहरा से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।शपथपत्रों में किसानों ने आरोप लगाया है कि समिति पर यूरिया लेने पहुंचने पर सचिव ने स्टॉक समाप्त होने की बात कहकर उन्हें वापस लौटा दिया। इसके बाद किसानों को खमरिया समिति भेजा गया, लेकिन वहां भी उन्हें खाद उपलब्ध नहीं कराई गई। किसानों का आरोप है कि उसी दिन शाम करीब 5:30 बजे ट्रॉली से यूरिया उतारकर चुनिंदा लोगों को खाद बेच दी गई, जबकि सुबह से लाइन में लगे किसान खाली हाथ लौटने को मजबूर हो गए। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: खाद एवं बीज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.