लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 28 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। अलीगंज स्थित गुरुद्वारे में गुरु रामदास जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित समागम में विधायक अमन गिरि शामिल हुए। उन्होंने गुरुद्वारे में माथा टेककर गुरु रामदास जी के प्रति श्रद्धा व्यक्त की और बाबा गुरप्रताप सिंह से आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने उपस्थित सिख समाज के लोगों के साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर विधायक ने गुरु परंपरा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। समागम में सिख समाज के लोगों ने सहभागिता कर गुरु साहिब के प्रति श्रद्धा अर्पित की। कार्यक्रम में कश्मीर सिंह, गुरजंट सिंह, अवतार सिंह, निशान सिंह, खजान सिंह, बलजीत सिंह, मिल्खा सिंह, गुरमीत सिंह, गुरदीप सिंह, कुलतार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...