लखीमपुरखीरी, अगस्त 19 -- Lakhimpur Khiri News: निघासन, संवाददाता। बुधवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (प्राथमिक संवर्ग) की ओर से स्कूलों में होने वाली कई समस्याएं दूर करने के लिए बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। इसमें स्कूलों में साफ-सफाई, जलभराव और साफ पेयजल आदि की मांगें शामिल हैं। महासंघ के कार्यवाहक ब्लाक अध्यक्ष पीयूषकांत मिश्र की अगुआई में बीडीओ जयेश कुमार सिंह को दिए गए ज्ञापन में स्कूलों में सप्ताह में कम से कम दो बार सफाई कराने, सफाईकर्मियों की हाजिरी की निगरानी करने और सफाई का प्रमाणपत्र प्रधानाध्यापक से लेने, जलभराव की समस्या से ग्रस्त स्कूलों में मिट्टी पटाने और इंटरलाकिंग लगवाने, स्कूलों में पीने के साफ पानी की व्यवस्था करने, खराब हैंडपंपों को रिबोर कराने, बच्चों के जन्म प्रमाणपत्र बनवाने में आ रही दिक्कतें दूर करने को तहसील स्तर पर एक ...