लखीमपुरखीरी, सितम्बर 25 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। कस्बा अलीगंज निवासी रंजीत वर्मा के पुत्र दीपक वर्मा का सब इंस्पेक्टर के पद पर चयन होने पर विधायक अमन गिरि ने उनके घर पहुंचकर सम्मानित किया। विधायक ने दीपक वर्मा को माला पहनाकर मिठाई खिलाई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके साथ ही उनके पिता रंजीत वर्मा को भी सम्मानित किया गया। विधायक अमन गिरि ने कहा कि क्षेत्र के युवाओं का प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर चयनित होना गौरव की बात है। दीपक वर्मा की सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणादायी है। इस दौरान दीपक वर्मा और उनके परिजनों ने विधायक का आभार जताया। दीपक के चयन की जानकारी मिलने के बाद परिवार रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...