Lakhimpur Khiri News: सब्जी मंडी में लटक रही एबीसी केबल बनी खतरा, जल्द होगा समाधान
लखीमपुरखीरी, जुलाई 9 -- Lakhimpur Khiri News: पसगवां। जंगबहादुरगंज कस्बे की पुलिस चौकी रोड स्थित सब्जी मंडी में नीचे लटक रही एबीसी बिजली केबल लोगों के लिए खतरे का कारण बनी हुई है। मंडी में दिनभर बड़ी संख्या में राहगीरों और दुकानदारों की आवाजाही रहती है। बरसात के मौसम में यह स्थिति और अधिक जोखिमपूर्ण हो गई है। बताया जाता है कि लाइन शिफ्टिंग के दौरान केबल में पर्याप्त खिंचाव न होने और सपोर्ट एंगल टूट जाने से तार नीचे लटक गए। हैरानी की बात यह है कि कुछ दुकानदार इन्हीं तारों का सहारा लेकर अपने तिरपाल बांध रहे हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। एसडीओ शुभम मौर्य ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है और जल्द ही केबल को सुरक्षित तरीके से शिफ्ट कराकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.