Lakhimpur Khiri News: सफाई कर्मचारी स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ : लक्ष्मी देवी गुप्ता
लखीमपुरखीरी, जुलाई 14 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। नगर पालिका परिषद नें डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण एवं सेप्टिक टैंक की सफाई कार्य में लगे सफाई कर्मचारियों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण व जागरूकता सत्र का आयोजन किया। कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष लक्ष्मी देवी गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुईं। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि सफाई कर्मचारी नगर की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं। उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा और सम्मान की रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी सफाई कर्मचारियों से कार्य के दौरान व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई किट) का अनिवार्य रूप से उपयोग करने का आग्रह किया तथा सुरक्षित कार्यप्रणाली अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण सत्र में सफाई कर्मचारियों को नमस्ते योजना के उद्देश्यों से अवगत कराया गया। यह भी पढ़ें- Amroha News...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.