लखीमपुरखीरी, अगस्त 29 -- Lakhimpur Khiri News: मैगलगंज। श्रावण माह की पूर्णिमा के अवसर पर मैगलगंज क्षेत्र के मढ़िया घाट स्थित उत्तरवाहिनी गोमती नदी के तट पर श्रावणी उपाकर्म के अंतर्गत महास्नान एवं सप्तऋषि पूजन का आयोजन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गोमती नदी के पवित्र जल में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्यलाभ अर्जित किया। कार्यक्रम का आयोजन श्री पाराशरनाथ ऋषिकुल ब्रह्मचर्य संस्कृत विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव द्विवेदी के निर्देशन में किया गया। प्रधानाचार्य ने बताया कि श्रावण मास में जलाभिषेक करने वाले दर्जनों श्रद्धालुओं के साथ विद्यालय के वेदपाठी छात्रों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महास्नान किया। इसके बाद विद्यालय परिसर स्थित सत्संग स्थल पर विधि-विधान से सप्तऋषि पूजन सम्पन्न हुआ।...