लखीमपुरखीरी, सितम्बर 24 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। नगर व्यापार मंडल (कंछल गुट) के सदस्यता अभियान को व्यापारियों का अच्छा समर्थन मिला है। अब तक 2026 व्यापारी संगठन की सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं। नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरव गुप्ता ने सदस्यता अभियान में सहयोग के लिए व्यापारियों का आभार जताते हुए कहा कि सदस्यता का आंकड़ा केवल संख्या नहीं, बल्कि व्यापारियों के संगठन के प्रति विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान कार्यकाल में व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनके सुख-दुःख में साथ खड़े रहने का प्रयास किया गया है। अध्यक्ष ने बताया कि नगर व्यापार मंडल के आगामी चुनाव को लेकर वोटर लिस्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- Kanpur News: पीडीए स्वाभिमान अभियान के लिए पोर्टल चलाएंगे सपाई जिन व्यापारिय...