लखीमपुरखीरी, अगस्त 5 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। मंगलवार दोपहर शहर का सबसे व्यस्त सदर चौराहा भीषण जाम की चपेट में आ गया। देखते ही देखते चौराहे के चारों ओर वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गईं। दोपहिया चारपहिया ई रिक्शा, बाइकें और पैदल राहगीर घंटों तक जाम में फंसे रहे। हालात इतने खराब हो गए कि लोगों को कुछ सौ मीटर की दूरी तय करने में भी काफी समय लग गया। फुहार के बीच जाम में फंसे लोग भीग गए। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: सावन की बैरीकेडिंग ने ठप कर दिया व्यापार, दिया ज्ञापनजाम की वजह प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि जाम की सबसे बड़ी वजह यातायात पुलिस की लापरवाही रही। लोगों के अनुसार जिस समय सदर चौराहे पर यातायात नियंत्रण की सबसे अधिक आवश्यकता थी उस समय ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिसकर्मी चौराहे से हटकर एक होटल में बै...