लखीमपुरखीरी, अगस्त 22 -- Lakhimpur Khiri News: रजागंज, संवाददाता। डिजिटल लेनदेन के बढ़ते चलन के बीच साइबर ठग नए नए तरीकों से लोगों को अपने जाल में फंसाने का प्रयास कर रहे हैं। सतर्कता और सूझबूझ के चलते थाना हैदराबाद क्षेत्र के सेमरई गांव निवासी 70 वर्षीय सेवानिवृत्त नलकूप ऑपरेटर सत्यपाल सिंह साइबर ठगी का शिकार होने से बच गए। उन्होंने ठगों को बैंक खाते से जुड़ी कोई गोपनीय जानकारी नहीं दी और तत्काल बैंक से संपर्क कर खाते से होने वाले लेनदेन पर रोक लगवा दी।बताया गया कि सत्यपाल सिंह ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल नहीं करते हैं। परिवार के बच्चे सोशल साइट के माध्यम से ऑनलाइन सामान खरीदने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान साइबर ठगों ने मौका पाकर उनसे पैसे भेजने का अनुरोध किया। कुछ ही देर में उनके मोबाइल पर तीन चार संदेश आए। इनमें खाते से 2.25 लाख रुपये...