Lakhimpur Khiri News: सड़क हादसे में दंपति घायल,जिला अस्पताल में भर्ती
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 24 -- Lakhimpur Khiri News: खीरी टाउन। शनिवार दोपहर को मानसरोवर के पास पेट्रोल पंप के सामने सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती घायल हो गए। जानकारी के अनुसार कमरुद्दीन (50) पुत्र बुद्धा निवासी कटरा, कस्बा खीरी अपनी पत्नी किस्मतुन (40) के साथ लखीमपुर से ओयल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ओयल की ओर से लखीमपुर जा रही रोडवेज बस पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाने के लिए कट से मुड़ने लगी। बस को देखकर बाइक चालक हड़बड़ा गए और मोटरसाइकिल असंतुलित होकर पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में दोनों घायल हो गए। किस्मतुन को मामूली चोटें आईं, जबकि कमरुद्दीन के सिर में खुली चोट लगी। दोनों को तत्काल उपचार के लिए मोतीपुर जिला अस्पताल भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.