लखीमपुरखीरी, जुलाई 25 -- Lakhimpur Khiri News: मोहम्मदी-बरवर नेशनल हाईवे पर बिलहरा मोड़ के सामने शनिवार शाम को एक बाइक पर सवार तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदी भेजा। घायलों की पहचान सचिन पुत्र संतोष, पवन पुत्र रामप्रकाश तथा नीरज पुत्र कल्लू, निवासी कोयलाजार के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...