लखीमपुरखीरी, नवम्बर 20 -- Lakhimpur Khiri News: ढखेरवा, संवाददाता। ढखेरवा में बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे में जहां एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी तो वहीं गंभीर रूप से घायल हुए उसके चचेरे भाई की भी गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। ढखेरवा से दुकान बंद कर दोनों भाई बाइक से अपने घर जा रहे थे, तभी डबलडेकर स्लीपर बस की चपेट में आने से हादसे का शिकार हो गए थे। दोनों की मौत के बाद गांव में मातम है।

हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत पढुआ थाना के चहलुआ गांव के 30 वर्षीय संदीप जायसवाल पुत्र शिवसागर ढखेरवा में कपड़े की दुकान लगाता था। बुधवार रात संदीप दुकान बंदकर अपने घर के लिए बाइक से निकला था। साथ में चचेरा भाई 21 वर्षीय नीतीश जायसवाल पुत्र राम बहादुर भी था। धौरहरा रोड पर वर्मा पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार डबल डेकर स्लीपर बस ...