Lakhimpur Khiri News: सड़क बनी तालाब, पानी के बीच से गुजरने को मजबूर ग्रामीण
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 6 -- Lakhimpur Khiri News: भानपुर। लगातार हो रही बारिश के बाद भीरा थाना क्षेत्र में कुंवरपुर जाने वाले मार्ग पर जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। सड़क पर काफी दूरी तक पानी भर जाने से ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि दोपहिया वाहन चालक जोखिम उठाकर पानी के बीच से गुजरने को मजबूर हैं। शनिवार को मार्ग पर पानी भरा होने के कारण कई बाइक सवारों को वाहन लेकर निकलने में मशक्कत करनी पड़ी। सड़क और खेतों के बीच बने इस मार्ग पर जलभराव से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को आने-जाने में अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के बाद हर बार इस मार्ग पर जलभराव की स्थिति बन जाती है। जलनिकासी की उचित व्यवस्था न ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.