Lakhimpur Khiri News: सड़क पार कर रहे युवक की ट्रक से टकराकर मौत
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 28 -- Lakhimpur Khiri News: सिकंद्राबाद। क्षेत्र के जम्हौरा गांव में सोमवार दोपहर सड़क पार करते समय ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। मृतक के भाई वासुदेव ने बताया कि उनका छोटा भाई करन पाल (28) पुत्र गया प्रसाद सोमवार दोपहर गांव में ही किसी काम से गया था। वापस लौटते समय सड़क पार करते हुए वह ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे में करन गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल करन को गोला सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। करन अपने पीछे पत्नी मिंटी देवी, एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गया है। घ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.