Lakhimpur Khiri News: सड़क निर्माण के लिए कीचड़ में लेटकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
लखीमपुरखीरी, अगस्त 31 -- Lakhimpur Khiri News: मितौली/पिपरझला। विकासखंड मितौली की ग्राम पंचायत दरीनगरा गांव में रास्ते में जलभराव और कीचड़ की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। तिरंगा लगाकर कीचड़ में लेटकर प्रदर्शन करते हुए ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग की। इसकी सूचना फैलते ही तमाम प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया। करीब छह घंटे बाद तहसीलदार के आश्वासन पर ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया। दरीनगरा गांव के लोग जलभराव और कीचड़ की समस्या से काफी परेशान हैं। आरोप है कि जिम्मेदारों के कहने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने प्रधान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने मामले के स्थायी समाधान की मांग को लेकर सोमवार को गांव में कीचड़ में लेटकर प्रदर्शन किया। धरना-प्रदर्शन की खबर मिलते ही तहसीलदार प्रीति सिंह, एसएचओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.