Lakhimpur Khiri News: सड़क किनारे लगी बजड़ी से दो घायल
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 5 -- Lakhimpur Khiri News: गोला सिकंदराबाद मार्ग पर जड़ौरा गांव के निकट सड़क के बीचोंबीच दो स्थानों पर करीब एक ट्रक बजड़ी फैली होने से लगातार हादसे हो रहे हैं। बजड़ी पर फिसलकर कई राहगीर घायल हो चुके हैं। ताजा मामला शुक्रवार शाम का है। नीमगांव थाना क्षेत्र के बरुई निवासी जीतू सक्सेना पुत्र बाबूराम गोला से वापस घर जा रहे थे। जड़ौरा गांव के निकट उनकी बाइक सड़क पर पड़ी बजड़ी में फिसल गई जिससे उनके हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं। हादसे के कुछ ही देर बाद पीछे से आ रहे रायपुर निवासी रईस अंसारी की बाइक भी उसी स्थान पर फिसल गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.