Lakhimpur Khiri News: सड़क किनारे मिले अज्ञात युवक की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस
लखीमपुरखीरी, जुलाई 26 -- Lakhimpur Khiri News: थाना क्षेत्र के ग्राम दुर्गापुर के पास सड़क किनारे घायल अवस्था में मिले एक अज्ञात युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवाकर उसकी शिनाख्त कराने के प्रयास तेज कर दिए हैं। पुलिस के अनुसार रविवार को पीआरवी के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम दुर्गापुर के निकट सड़क किनारे एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष निराला तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल ओयल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद शव को सदर मोर्चरी में सुरक्षित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.