लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 5 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। गोला कोतवाली क्षेत्र में सिकंदराबाद रोड पर पिपरिया डीह गांव के पास रविवार शाम सड़क किनारे गड्ढे में साइकिल समेत गिरने से एक युवक की मौत हो गई। पिपरिया डीह निवासी 36 वर्षीय धीरेंद्र पुत्र मदन सिंह किसी काम से पड़ोस के गांव आलियापुर जा रहे थे। गांव के पास ही सिकंदराबाद रोड पर वह साइकिल समेत सड़क किनारे बने गड्ढे में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने उन्हें बाहर निकाला और मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: सड़क पर गिरा बाइक सवार युवक, मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...