Lakhimpur Khiri News: सड़कों किनारे लगी सोलर लाइटें खराब
लखीमपुरखीरी, जुलाई 7 -- Lakhimpur Khiri News: नगर पंचायत क्षेत्र में मार्ग प्रकाश के लिए सड़कों के किनारे लगे खम्भों में सोलर लाइटें लगाई गई है। इनमें कुछ लाइटें रात और दिन में जलती हैं और कुछ लाइटें जलती ही नहीं। नगर पंचायत प्रशासन प्रति वर्ष लाखों रुपए खर्च कर बिजली उपकरण खरीदे जाते हैं। नगर क्षेत्र में लगे बिजली के खम्भों में लगी लाइटें लगाई गई लेकिन कुछ लाइटें दिन रात जलती रहती हैं और कुछ लाइटें जलती ही नहीं। जबकि नगर प्रशासन ने पूरे कस्बे की लाइट व्यवस्था के लिए चार लाइनमैन भी तैनात किए। इस मामले में जानकारी देते हुए नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी गौरव सिंह सिंह ने बताया कि लाइनमैनो को भेजकर दिखवा रहे हैं। यह भी पढ़ें- रखरखाव के अभाव में खराब पड़ीं 460 सोलर स्ट्रीट लाइटें, गांवों में छाया अंधेरा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.