लखीमपुरखीरी, जुलाई 12 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। उत्तर प्रदेश सरकार के एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रविवार को नगर और आसपास के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया गया। नगर पालिका परिषद की ओर से अभियान का शुभारंभ सीजीएन पीजी कॉलेज परिसर में ढोल नगाड़ों के साथ हुआ। पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, ईओ मुकेश कुमार मिश्र, भाजपा नगर अध्यक्ष विनोद स्वर्णकार, सभासदों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने पौधे लगाए। इसके बाद लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज, मुक्तिधाम, त्रिलोक गिरि मंदिर, अस्थायी गौशाला मूड़ा सरकटा, स्थायी गौशाला ग्रंट लंदनपुर, एमआरएफ सेंटर कोटवारा और नई बाईपास रोड सहित शहर के अनेक स्थानों पर भी पौधारोपण किया गया। यह भी पढ़ें- इफको में 'एक पेड़ मां के नाम'अभियान बना पर्यावरण संरक्षण का संदेश पालिका अध्यक्ष ...