लखीमपुरखीरी, जुलाई 18 -- Lakhimpur Khiri News: जमीअत उलमा ए हिंद के तत्वाधान में जमीअत यूथ क्लब लखीमपुर खीरी द्वारा कस्बे में पौधरोपण अभियान चलाया गया। इसमें कस्बे की अलग अलग जगहों पर करीब 110 पौधों को रोपित किया गया। इस दौरान जमीअत उलमा ए हिंद व जमीअत यूथ क्लब के सदस्यों ने कस्बे में कुल 313 पेड़ लगाने का संकल्प लिया। जमीअत उलमा ए हिंद के सदस्य कमर आलम अंसारी ने बताया कि जमीअत उलमा ए हिंद के अध्यक्ष हज़रत मौलाना महमूद असद मदनी के निर्देश पर जमीअत यूथ क्लब लखीमपुर द्वारा संसारपुर कस्बे में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें शुक्रवार को संसारपुर कस्बे के ईदगाह, कब्रिस्तान व जामा मस्जिद में करीब 110 फलदार व छायादार पौधे रोपित किए गए। यह भी पढ़ें- Hardoi News: पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी जमीअत यूथ क्लब लखीमपुर द्वारा रोपित कि...