Lakhimpur Khiri News: संविदाकर्मियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 7 -- Lakhimpur Khiri News: मोहम्मदी। कस्बा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर संविदा कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर कर विरोध जताया और दूसरे दिन सांकेतिक प्रदर्शन किया। मंगलवार को ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र वर्मा, महामंत्री प्रेम वर्मा, कोषाध्यक्ष निशांत शुक्ला, संरक्षक, डॉ. अंजना सिंह और डॉ. इंदु भारद्वाज ने संयुक्त रूप से बताया कि विरोध प्रदर्शन में 5 से 7 तारीख तक काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए विरोध जताया जाएगा। इसमें उनकी मांगें नियमितीकरण, समान कार्य-समान वेतन, अनुकंपा नियुक्ति, आउटसोर्स कर्मचारियों का जिला स्वास्थ्य समिति में समायोजन करना, रिक्त पदों पर गैर जनपद स्थानांतरण नीति लागू करना, कैशलेस इलाज की सुविधा मुहैया कराना, महंगाई भत्ता और ग्रेच्युटी का लाभ दिलाना आदि प्रमुख मांगें उठाई जा रही हैं। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.