लखीमपुरखीरी, नवम्बर 22 -- Lakhimpur Khiri News: धौरहरा। तहसील धौरहरा में शनिवार को जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही दूर-दराज के गांवों से लोग अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर तहसील पहुंचने लगे। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 77 शिकायतें दर्ज की गईं, लेकिन मौके पर महज तीन शिकायतों का ही निस्तारण हो सका। शेष 74 शिकायतें कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेज दी गईं। प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग की 36, पुलिस विभाग की 30, विकास विभाग की सात, समाज कल्याण विभाग की एक तथा अन्य विभागों की तीन शिकायतें शामिल रहीं। यह भी पढ़ें- Sambhal News: 179 शिकायतों में से अफसर मौके पर कर पाए केवल 13 समस्याओं का निस्तारण इनमें से केवल राजस्व विभाग की तीन शि...