लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 4 -- Lakhimpur Khiri News: निघासन। शनिवार को तहसील सभागार में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम यदुवीर सिंह के सामने चालीस शिकायतें पेश हुईं। इनमें से राजस्व महकमे की पांच शिकायतों का मौके पर निपटारा कर दिया गया। इस बार भी राजस्व की शिकायतें सबसे ज्यादा थीं। राजस्व की 19, विकास की नौ, पुलिस की पांच, नगर पंचायत की तीन शिकायतों के अलावा पूर्ति, स्वास्थ्य, वन और बिजली विभाग की एक-एक शिकायत पेश हुई। शिकायतों को संबंधित विभाग के अफसरों को समय से निस्तारण के बाबत निर्देश दिया गया। इस दौरान तहसीलदार डीएम त्रिपाठी, नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार, बीडीओ जयेश कुमार सिंह, सप्लाई इंस्पेक्टर रामसेवक यादव सहित अन्य विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: संपूर्ण समाधान दिवस में 119 शिकायतों में मात्र 15 निस्ता...