Lakhimpur Khiri News: संदिग्ध हालात में ऑटो चालक की मौत
लखीमपुरखीरी, जुलाई 2 -- Lakhimpur Khiri News: मोहम्मदी। अमीर नगर क्षेत्र के गांव सरैया विलियम में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बहन की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मृतक की बहन गुड्डी देवी पत्नी रामचंद्र निवासी मोहम्मद नगर माजरा नकारा थाना मैगलगंज ने बताया कि के अनुसार सरैया विलियम निवासी सरवन कुमार पुत्र राम रतन 45 ऑटो चालक था। बुधवार की रात 11 बजे करीब शराब के नशे में धुत ऑटो पर बैठते ही लड़खड़ाकर सड़क पर गिर पड़े, जिससे सिर में गंभीर चोटें आने पर इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गई है। सूचना पर अमीननगर चौकी प्रभारी में मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर गुरुवार को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.