Lakhimpur Khiri News: संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला युवक का शव
लखीमपुरखीरी, जुलाई 14 -- Lakhimpur Khiri News: थाना भीरा क्षेत्र में सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव शीशम के पेड़ से फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक की पहचान थाना भीरा क्षेत्र के मटेहिया गांव निवासी 28 वर्षीय अरविंद गुप्ता पुत्र प्रेम कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार अरविंद की शादी करीब चार माह पहले हुई थी। वह बोझवा स्थित साईं मंदिर के पास फोटोग्राफी की दुकान चलाता था। रविवार सुबह अरविंद अपनी बाइक लेकर बिना किसी को बताए घर से निकल गया था। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने मोबाइल पर संपर्क किया, लेकिन वह अपनी सही लोकेशन नहीं बता रहा था। इसके बाद परिवार के लोग रिश्तेदारों और परिचितों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.